A2Z सभी खबर सभी जिले कीजमशेदपुरझारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटमदा के लोबाडीह गांव मे

जमशेदपुर, आगामी जून माह से चांडिल डैम का पानी पाइप द्वारा हर खेत तक पहुंचाया जाएगा। यह बातें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटमदा के लोबाडीह गांव के दिघी पंचायत मैदान में कही।

उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा में हम शिक्षकों की बहाली शुरू करेंगे, ताकि इसका लाभ स्थानीय जाति- जनजाति लोगों को मिलेगा और वह पढ़कर आगे बढ़ेंगे। इससे राज्य और देश आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड के जल ,जंगल, जमीन पर है। भाजपा उस पर कब्जा कर अमीरों को देना चाहती हैं।

Related Articles

उन्होंने कहा कि भाजपा जुमला वाली पार्टी है। बोलती है, लेकिन करती कुछ नहीं है। इस बार इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। पूरे देश में चुनाव में आगे बढ़ रही है। पूरी मजबूती के साथ आप हमारे उम्मीदवार समीर मोहंती को वोट दीजिए। 5 साल में यह मौका एक बार मिला है, ताकि हम लोग विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ा सके।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने काला धन लाने की बात कही थी, लेकिन आज तक कोई भी काला धन नहीं ला पाई। उन्होंने सभी जनता के खाते में 15 लाख देने की बात कही थी, लेकिन 15 पैसा तक नहीं दिया।उन्होंने कहा कि आज गरीब, शोषित, वंचित लोगों का एकमात्र सहारा हमारी पार्टी है। जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार पूरे देश भर में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और जीत हासिल करेगी।

इस सभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन, उम्मीदवार समीर मोहंती सहित कई नेता उपस्थित थे। इस मौके पर कई लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!