A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशधार्मिकराजस्थान

महावीर जयंती पर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन

स्टूडेंट्स ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया; झांकियों पर शाकाहारी बनने का दिया संदेश

सीकर. सीकर में आज महावीर जयंती के मौके पर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में स्कूली स्टूडेंट्स ने मार्शल आर्ट के करतब दिखाए। शोभायात्रा में पंजाब का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में सर्व समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा सीकर के जैन स्कूल परिसर से शुरू हुई। जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, फतेहपुरी गेट होते हुए वापस जैन स्कूल परिसर पहुंची। जहां भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान शहर में करीब 50 से ज्यादा स्वागत द्वार भी बनाए गए। शोभायात्रा में ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की गई।

जैन समाज के विवेक कुमार पाटोदी ने बताया कि भगवान महावीर के 2623 वें जन्म कल्याणक के मौके पर आज सबसे पहले तो अहिंसा सर्किल पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों के जरिए शाकाहार रहने, अहिंसावादी रहने और भगवान महावीर के वैराग्य को दर्शाया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button