A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मऊगंज में शिवराज सिंह चौहान की दहाड़ बोले इस बार कांग्रेस का विसर्जन तय

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मऊगंज जनपद पंचायत प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस का विसर्जन तय है।

उन्होंने कहा कि मऊगंज की जनता के दिल से आवाज आती थी की मऊगंज को जिला बनाओ भारतीय जनता पार्टी ने अंतरात्मा की आवाज को सुना और मऊगंज को जिला बनाया। एवं भारतीय जनता पार्टी ने रीवा की पवित्र धरती पर बाणसागर का पानी लाने का काम किया।

इस कार्यक्रम में रीवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, मनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति, मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, रीवा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, मऊगंज नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, एवं मऊगंज मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button