A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने की 02 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

 

 

 

 

Related Articles

 

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने की 02 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

गोण्पुडा लिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-238/24, धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित 02 महिलाओं-01. गुंजन देवी, 02. गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया गयाद। दिनांक 16.04.2024 को वादी अरूण वर्मा पुत्र खुदी वर्मा नि0 मोहम्मनगर चाइनाडिह थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन गोण्डा से बस स्टाप गोण्डा जाने हेतु ई-रिक्शा में बैठ कर जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा में बैठी 02 महिलाओं द्वारा मेरी पत्नी के पर्स से 01 जोड़ी पायल, कान के टप्स व 7000/- रू0 चुरा लिया है। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने व 7000/- बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Show More
Back to top button