
दीपक शर्मा संवादाता
आलीराजपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दतिया में उपचुनाव में मिलेगी जीत का जश्न मनाया जिसमें महेश पटेल आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मीडिया से बात की और मोहन यादव सरकार को घेरा । उन्होंने घनश्याम सिंह को बधाई दी और कहां की बीजेपी के मंत्री से लेकर संत्री सब लगे हुए थे फिर भी जनता ने कांग्रेस पर अपना विश्वास दिखाया और कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई। भारतीय जनता पार्टी की ओर मोहन यादव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं अब बीजेपी की तानाशाही नहीं चलेगी 2028 में कांग्रेस की जीत होगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़ ने भी बीजेपी सरकार को खरीखोटी कही ।

