A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेश

इस फिल्म को देखने के बाद हुईं रहस्यमयी मौतें ?

कभी थिएटर में नहीं हुई रिलीज Antrum The Deadliest Film Ever: कनाडाई हॉरर फिल्म 'एंट्रम' अब तक की सबसे घातक फिल्म मानी जाती है ?

कहा जाता है  कि फिल्में हमारे समाज का आइना होती हैं. एक अनुमान के अनुसार, पूरी दुनिया में 2 से ढाई हजार के करीब कमर्शियल फिल्मों का निर्माण किया जाता है. वहीं, कुछ फिल्में बेहद खास होती हैं. किसी फिल्म को म्यूजिक, किसी को स्क्रिप्ट तो किसी फिल्म को एक्टिंग के लिए याद रखा जाता है. लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उसकी विचित्र मिस्ट्री के लिए आज भी याद किया जाता है. इस फिल्म को हॉलीवुड की शापित फिल्म माना जाता है. इसे देखने के बाद कई लोगों की मौत हुई, तो आइए जानते हैं क्या है इसकी पूरी कहानी l

एंट्रम’ थी शापित फिल्म
इस फिल्म का नाम है ‘एंट्रम’ (Antrum) कनाडाई हॉरर फिल्म ‘एंट्रम’ अब तक की सबसे घातक फिल्म मानी जाती है. ‘एंट्रम’ में कहानी और पिक्चर्स दोनों डरावने दिखाए गए हैं. ‘एंट्रम’ की शुरुआत एक मिनी-मॉक्यूमेंट्री से होती है जो फिल्म में एंट्रम के बारे में बात करती है. माना जाता है कि, ‘एंट्रम’ 1979 में कई फिल्म फेस्टिवल में रहस्यमय तरीके से दिखाई दी. कई लोगों की इसे देखने के बाद रहस्यमय तरीके से मौत हो गई और तब से इसे शापित कहा जाने लगा.

‘एंट्रम’ कभी थिएटर में क्यों नहीं दिखाई गई?
एंट्रम के इतिहास को देखते हुए बता दें कि ये अब तक की सबसे घातक फिल्म है और इसके कथित अभिशाप को देखते हुए, इसे देखने वाला. ‘एंट्रम: द डेडलीएस्ट फिल्म एवर मेड’ पहली बार 1979 में सामने आई जब इसे कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था लेकिन इसे कभी रिलीज नहीं किया गया. इसे सिर्फ अमेरिका में वीडियो ऑन डिमांड के जरिए दिखाया गया लेकिन कभी थिएटर में रिलीज नहीं किया गया l

Related Articles

चलती फिल्म में लग आग
एंट्रम की स्क्रीनिंग के बाद एक घटना हंगरी के बुडापेस्ट में एक मूवी थियेटर में घटी. ‘एंट्रम’ को 1988 में थिएटर में दिखाया गया था, यह एकमात्र मौका था जब यह बड़े पर्दे पर पहुंची, उसी वक्त उस बिल्डिंग में आग लग गई. आमतौर पर, मूवी थिएटर में आग प्रोजेक्टर रूम में लगती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म की रील बच गई लेकिन वहां पर जो भगदड़ गई तो उससे कई लोगों की मौत हो गई.

 

 

 

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button