A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सीओ की फटकार पर आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा

लालगंज प्रतापगढ़। सीओ की फटकार पर लालगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर दलित की पिटाई को लेकर शुक्रवार को हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के इटैला निवासी रामफेर धोबी के पुत्र गंगा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छः अप्रैल को शाम सात बजे गांव के चंद्रभान सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह, हरकेश सिंह, कमलेश सिंह व अखिलेश सिंह तथा विजय बहादुर के पुत्र मान सिंह ने उसे जातिसूचक गाली दिया। विरोध करते हुए पीड़ित घर में घुसकर जान बचाना चाहा तो आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने लगे। पीडित के बचाव में उसकी मां छोटकी आयी तो आरोपियों ने उसका गला दबा दिया। इससे छोटकी बेहोश हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दलित उत्पीड़न तथा मारपीट व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!