A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

राठ क्षेत्र के सैदपुर गांव में हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट।

हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई जाने की गुहार लगाई है।

राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की निवासी महिला जयकुंअर पत्नी श्रीकांत ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप में पानी भरने के लिए गई हुई थी। तभी वहां पर मौजूद सुनील, रागिनी व सरोज ने नल में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के चलते उसके बर्तन फेंक दिए तथा उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उक्त तीनों लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles
Show More
Back to top button