A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मकान की दीवार काटकर चोर ले उड़े सामान

मकान की दीवार काटकर चोर ले उड़े सामान

 

उचेहरा थाना क्षेत्र के कोठी ईचौल गांव में शुक्रवार रात की दरमियानी अज्ञात चोरों ने मकान की दीवार काटकर लाखों की नकदी और आभूषण पार कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार शुभम द्विवेदी निवासी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोर घर की पीछे के हिस्से की दीवार काटकर अंदर घुसे और कमरे में रखे संदूक, बक्से को उठा ले गए। सुबह परिवार वालों को जागने पर घटना की जानकारी हुई। आसपास छानबीन की तो घर के पीछे खेत में संदूक और कपड़े बिखरे मिले। चोर करीब 65 हजार नकदी व सोने के 2 मंगल सूत्र 3 जोड़ी चांदी की पायल,कमरबंद ,15 नग चांदी की चूड़ियां पर कर दी है ।सूचना पर पहुंची पुलिस शुभम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उचेहरा थाना और परसमनिया चौंकी के पटिहट में रहने वाले शिक्षक के यहां ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने किया समान पार। बताया गया शिक्षक रामनगर अमरपाटन में पदस्थ है वहीं उनकी पत्नी। शासकीय माध्यमिक विद्यालय तुसगवा में पदस्थ हैं । अज्ञात चोरों ने ताला तोड कर लाखों का सामान किया है पार । मौके पर पहुंची पुलिस

Related Articles
Show More
Back to top button