A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर झोलाछाप डॉक्टर ने किया ऑपरेशन गई महिला की जान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जहांगीरगंज

(अंबेडकरनगर)। मॉडरमऊ बाजार में एक झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी अस्पताल बंद कर फरार हो गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के शहाबुद्दीनपुर निवासी शोभा देवी (50) वर्ष पिछले कुछ दिनों से गुर्दे में पथरी की शिकायत से परेशान चल रही थीं। बीते दिनों वह मॉडरमऊ बाजार में संचालित एक झोलाछाप के पास इलाज कराने गईं। उसने ऑपरेशन का सुझाव दिया। 10 दिन पहले आरोपी ने अपने क्लीनिक पर शोभा देवी का ऑपरेशन किया और उनका उपचार करता रहा। समय बीतने के साथ स्वास्थ्य में सुधार होने के बजाय तबीयत बिगड़ने लगी।

इस पर उसे चिकित्सक ने कहीं और अस्पताल में ले जाने के लिए सुझाव दे दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यह से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट गए।

Related Articles

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पति बुधिराम ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन व इलाज के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद से आरोपी झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

Show More
Back to top button