A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

फिर भाजपा का दामन थामेंगे दीपक जोशी

भोपाल के लिए निकले, जोशी भाजपा कार्यालय करेंगे वापसी

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री आज फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भास्कर से टेलीफोनिक चर्चा में जोशी ने कहा कि उनका मूड बीजेपी में जाने के लिए बन गया है। पार्टी ने भोपाल कार्यालय पहुंचने को बोला है। जोशी भोपाल के लिए निकल गए हैं।

खातेगांव से कांग्रेस की टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनावः जोशी के कांग्रेस जॉइन करने के बाद से यह माना जा रहा था कि वे खातेगांव से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जोशी ने कभी सार्वजनिक मंच से खुद को खातेगांव से दावेदार नहीं बताया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने जोशी को खातेगांव से टिकट दिया और वे आशीष शर्मा से 12542 वोट से चुनाव हार गए।

Show More
Back to top button