A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

आगर मालवा में तेज आंधी बारिश के साथ गिरे ओले

जिला मुख्यालय पर देर शाम आंधी बारिश से कई पेड़ हुए धरासायी

आगर मालवा~ आगर मालवा जिला मुख्यालय पर रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं देर शाम साढ़े दस बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओला वृष्टि भी हुई।तेज़ हवा से कई पेड़ धरासायी हो गए। शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र सरकार बाड़ा में एक नीम के पेड़ का हिस्सा गिर गया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान माल की हानि नही हुई।भीषण गर्मी के मौसम में हुई बारिश व ओला वृष्टि से कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक घुल गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button