A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़

कूड़ा उठान के लिए एनवायरोटेक कंपनी को मिली जिम्मेदारी

कूड़ा उठान के लिए एनवायरोटेक कंपनी को मिली जिम्मेदारी

 

 

अलीगढ़

Related Articles

 

नगर निगम ने शहर में घर – घर कूड़ा उठान के लिए एनवायरोटेक कंपनी को जिम्मेदारी दी है । अभी तक ये काम ए – टू – जेड कंपनी की ओर से किया जा रहा था । भवन स्वामियों से कूड़ा लेने के बदले भुगतान वसूलने का काम विधिवत नहीं हो पा रहा था । कर्मचारी भी रसीद काटने में पीछे थे । 50 रुपये प्रति भवन चार्ज वसूलने की व्यवस्था है । अब एनवायरोटेक कंपनी शुरुआती महीने तक मुफ्त में कूड़ा उठान करेगी । इसके बाद क्यूआर कोड व स्केनर एप के जरिए कूड़ा उठान के बदले भुगतान लिया जाएगा । सूखा – गीला कूड़ा अलग – अलग डालने के लिए कंपनी के कर्मचारी जागरूकता भी फैलाएंगे । इन तीन महीनों में लोगों को अलग – अलग कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करने के साथ घरों के बाहर क्यूआर कोड भी चस्पा किए जाएंगे । भवन स्वामियों के मोबाइल में एप भी डाउनलोड कराई । इसी एप के जरिए भवन स्वामियों को कूड़ा वाहन आने की सूचना 10 से 15 मिनट पहले मिल जाएगी ।

Show More
Back to top button