A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

शुद्ध भोजन बिमारियों से बचाता है -, डॉ हैदर अब्बास

 

 

जौनपुर-मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन विषय पर्यावरण एवं प्राकृति पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर युवा समाजसेवी समीर अहमद रहे एवं विशिष्ट अतिथि रुबीना एवंम सबरीना रशीद रही मंच पर मौजूद अतिथियों का पुष्प एवं बुके देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने स्वागत एवं अभिनंदन किया

मुख्य अतिथि समीर अहमद ने कहा पर्यावरण को बचाना हम सब का लक्ष्य है राष्ट्रीय सेवा योजना हम सब या प्रेरणा देता है भारत में सबसे सुंदर प्राकृति की जन्नत जम्मू कश्मीर को कहा जाता है

Related Articles

 

प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा पर्यावरण हमारे जीवन को शुद्ध एवं स्वच्छ बनता है हम सबका यह संकल्प होना चाहिए एवंम राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रयास से वृक्षारोपण करके पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं

 

दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर कमर अब्बास एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हैदर अब्बास रहे

 

मुख्य अतिथि डॉ कमर अब्बास ने कहा भोजन से हमें 10 प्रतिशत एवं प्राकृतिक से हमें 90 प्रतिशत ऑक्सीजन प्राप्त होता है हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखें

 

डॉ हैदर अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि हृदय रोग ऐसी गंभीर बीमारी से हम सब को जागरूक रहना चाहिए जिससे हम लोगों की जान बचा सकते हैं एवम राष्ट्रीय सेवा योजना बड़ी से बड़ी महामारी के बचाव के प्रति जागरूक करती है पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने से हम सब प्राकृति को सुंदर बना सकते हैं एवंम अनेकों बीमारियों से बच सकते हैं शुद्ध भोजन हम सब के जीवन को बेहतर बनाता है

 

इस मौके पर डीएलएड प्रभारी आरपी सिंह,अब्दुल हक अंसारी,वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार बिंद, डॉ विवेक विक्रम सिंह,प्रवीण यादव,तकरीर फातिमा,अलामीना जेहरा एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया

Show More
Back to top button