
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के केंद्रीय नेता हिमाचल पहुंचकर करने लगते हैं धड़ाधड़ परियोजनाओं के शिलान्यास 5 साल फिर नहीं आते हैं नजर: नरेश ठाकुर, सुक्खू सरकार हर गारंटी को करेगी पूरा
हमीरपुर
क्या बजह है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के केंद्र के नेता और मंत्री यहां आकर धड़ाधड़ परियोजनाओं के शिलान्यास करने लगते हैं इन परियोजनाओं को कितना अमली जामा पहनाया जाता है इसको भी वह हिमाचल की जनता को बताएं कितने प्रोजेक्ट आज तक उनके द्वारा किए गए शिलान्यशो के पूरे हुए हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक भाजपा नेता जनता को गुमराह करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं लेकिन बाद में उन्हें भूल जाते हैं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आए दिन प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे रहते हैं वह भूल गए हैं कि उनके कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पर 75000 करोड़ का कर्ज चढ़ चुका था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व बाली कांग्रेस सरकार आर्थिक संकट से जूझने के बावजूद प्रदेश की जनता के विकास में लगी हुई है आपदा के समय में भी पीड़ित लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया गया सरकार अपनी एक-एक गारंटी को पूरा करेगी आदि गारंटरयां सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में पूरा कर दी है इन्हीं सब बातों से भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी और जनता के विकास और सेवा में काम करती रहेगी।