मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगडॉ टीकम सोनी को अंतरराष्ट्रीय मानद डी.लिट् (D.Litt) उपाधि से किया गया सम्मानित; गांधीवादी दर्शन और मानवतावादी कार्यों के लिए मिला वैश्विक सम्मानदुर्गापूजा सेवा उत्सव के तहत युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों के बीच बांटे नए वस्त्र, उपहार, मिठाइयां एवं खाद्य सामग्रीसेवा संकल्प अभियान अंतर्गत योग एवं ध्यान स्वेच्छिकता पर्व सकार्यक्रम संपन्नबरेली चन्द्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी बना ओवरऑल चैंपियनबड़वानी शहर में टैक्टर से हुई दुर्घटना , पुलिस जांच में जुटी।बांसकोटा गोविंदपुर हाजी हसीरूद्दीन मार्केट में खुला साजिद जनरल स्टोर, रोजमर्रा की जरूरतें अब एक ही छत के नीचे दुआओं के साथ हुआ शुभारंभ, साजिद आलम ने बेहतर सेवा का दिलाया भरोसाजनजाति विकास मंच के बैनर तले जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न हुआराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर सरदार पटेल को साहित्यिक श्रद्धांजलि: मेंढर पुलिस ने विद्यार्थियों को ‘लौह पुरुष’ से दिए एकता के संदेश मेंढर, युवाओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकारप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगडॉ टीकम सोनी को अंतरराष्ट्रीय मानद डी.लिट् (D.Litt) उपाधि से किया गया सम्मानित; गांधीवादी दर्शन और मानवतावादी कार्यों के लिए मिला वैश्विक सम्मानदुर्गापूजा सेवा उत्सव के तहत युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों के बीच बांटे नए वस्त्र, उपहार, मिठाइयां एवं खाद्य सामग्रीसेवा संकल्प अभियान अंतर्गत योग एवं ध्यान स्वेच्छिकता पर्व सकार्यक्रम संपन्नबरेली चन्द्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी बना ओवरऑल चैंपियनबड़वानी शहर में टैक्टर से हुई दुर्घटना , पुलिस जांच में जुटी।बांसकोटा गोविंदपुर हाजी हसीरूद्दीन मार्केट में खुला साजिद जनरल स्टोर, रोजमर्रा की जरूरतें अब एक ही छत के नीचे दुआओं के साथ हुआ शुभारंभ, साजिद आलम ने बेहतर सेवा का दिलाया भरोसाजनजाति विकास मंच के बैनर तले जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न हुआराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर सरदार पटेल को साहित्यिक श्रद्धांजलि: मेंढर पुलिस ने विद्यार्थियों को ‘लौह पुरुष’ से दिए एकता के संदेश मेंढर, युवाओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर किया योजनाओं का लाभ प्राप्त,45 आवेदनों का किया गया निराकरण, 16 एवं 17 जून को भी आयोजित होंगे शिविर

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर किया योजनाओं का लाभ प्राप्त,45 आवेदनों का किया गया निराकरण, 16 एवं 17 जून को भी आयोजित होंगे शिविर
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर किया योजनाओं का लाभ प्राप्त,45 आवेदनों का किया गया निराकरण, 16 एवं 17 जून को भी आयोजित होंगे शिविर

पांढुर्णा /15 जून 2026/
नगर परिषद मोहगांव कार्यालय में आज 15 जून 2026 को जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर का उद्देश्य आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।

शिविर के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

निकाय में आयोजित जन कल्याण शिविर का निरीक्षण नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजाराम वरठे से चर्चा कर हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को स्वच्छता, पेयजल, आवास, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।

आज आयोजित शिविर में कुल 45 आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि आगामी जन कल्याण शिविरों का आयोजन 16 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को भी किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों से इन शिविरों में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।