A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कृषि मंत्री ने सिवानी के बार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को किया संबोधित

अधिवक्ताओं का दर्जा समाज में सर्वोच्च होता है, क्षेत्र के सतत विकास,जनहित व प्रभावित पक्ष को न्याय दिनाने में सहयोग करें अधिव्यक्ता : कृषि मंत्रीजेपी दलाल

सत्तासुख के लिए नहीं जनसेवा के लिए राजनीति में आया: कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू को अब पिछड़ा नहीं रहने दूंगा, हर क्षेत्र में अग्रणी बनाऊंगा:कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने सिवानी के बार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को किया संबोधित

Related Articles

बार एसोसियशन को 21 लाख रूपये देने की की घोषणा

सिवानी मंडी, 29 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवम् पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि वकील सही मायने में समाज का आईना होते हैं तथा उनका समाज में बड़ा दर्जा होता है। वकीलों ने हमेशा समाज हित के लिए अपना योगदान दिया है। सिवानी के वकीलों को चाहिए के वे लोहारू हलके के सतत विकास के लिए राजनीति से उपर उठकर अपने सुझाव दें ओर सही कामों में अपना पूरा सहयोग दें ताकि लोहारू हलके को हर क्षेत्र में आदर्श बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं सत्तासुख भोगने के लिए नहीं बल्कि राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आया हूँ,सेवा करता रहूंगा और बिना भेदभाव के क्षेत्र का विकास करवाऊंगा।
कृषि मंत्री श्री दलाल वीरवार को सिवानी बार एसोसियशन द्वारा आयोजित उनके सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले सिवानी बार एसोसियशन के प्रधान व पदाधिकारियों ने बार में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री के विकास कार्यों से अवगत कराया तथा सिवानी बार एसोसियशन का मांग पत्र प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वकीलों के वेलफेयर के लिए 21 लाख रूपये की राशि का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में जरूरतमंद को बिना मांगे उसका हक मिलना चाहिए। इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है तथा केन्द्र की मोदी सरकार विभिन्न एजेंडों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के लिए जो ग्रांट मेरे द्वारा मंजूर कराई जा रही है उनके लिए भी अनेक प्रकार का संघर्ष करना होता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़के, बिजली, पानी, किसान हित की योजनाएं, गलियों का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाएं देने का कार्य किया है। हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। डीबीटी के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधा आमजन के खाते में दिया जा रहा है जिससे पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि आमजन को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा व सड़कों की अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। किसानों व गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हुई है। उन्होंने लोहारू की हर मांग को पूरा करने की बात कही ,वहीं कहा कि लोहारू में अनेक योजनाएं चल रही हैं जिनको शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए वे लोहारू से दिल्ली तक की सीधी कनेक्टिविटी करना चाहते हैं तथा यह काम हर हाल में पूरा कराएंगे ताकि लोहारू हब बन सके। अपने संबोधन में कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी खोई हुई साख व प्रतिष्ठïा को फिर से हासिल किया है। भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया के विकसित देश भारत की तरफ आशा भरी नजर से देख रहे हैं। भारत आज अन्य देशों की जरूरत बन गया है। आज हम आत्म निर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर में शांति कायम की है, जबकि पहले हमारे सेना जवानों पर पत्थरबाजी होती थी। लेकिन हम शान से तिरंगा लहराते हैं। आज हमारे तिरंगे को देखकर दोनों देश युद्घविराम कर देते हैं और हमारे बच्चे सकुशल अपने वतन लौटते हैं, य िसब प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी कुशल विदेश नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्णरूप से विकसित होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान आय बढ़ाने के लिए क्षेत्र में कृषि, पशुपालन, बागवानी तथा मछली पालन की नई-नई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि गांव गोकलपुर में मोटे अनाज का अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जा रही है। गिगनाऊ में बागवानी उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना की गई है। निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गांव खरकड़ी में 120 एकड़ में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय का रिजनल केंद्र बनाया जा रहा है। सलेमपुर में वीटा प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है और 100 करोड रुपए की लागत से उत्तर भारत का सबसे बड़ा गांव गरवा में मछली पालन का एक एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना की जाएगी जिसमें मछली पालन से लेकर प्रोसेसिंग यूनिट तक स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव झुंपा कलां में 150 करोड़ की लागत से खादीग्राम उद्योग द्वारा पुनी संयंत्र स्थापित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार किसान हितेषी है। सरकार ने किसानों के हितों के लिए बिजली और नहरी पानी जैसी सुविधाओं को पहले से अधिक बढ़ाया है। किसानों के हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानो के हितों के चलते बिजली व खाद के दाम नहीं बढाए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ साथ सरकार ने गन्ने, धान, कपास, गेहूं व सरसों की रेट बढाएं हैं और किसानों को एमएसपी से भी अधिक भाव मिल रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ, सिंचाई विभाग के एसई बलराज चौहान, बार एसोसिएशन के प्रधान सुधीर श्योराण, एडवोकेट सुभाष श्योराण, बजरंग बाना, दलबीर गोदारा, संदीप पिलानिया, महेंद्र बेडवाल, सुखबीर वर्मा, रवि गतानी,धर्मेंद्र मैया, सुनील श्योराण, मोनिका धवन, अजीत खीचड़,राजेश केडिया, पूर्व चेयरमैन झाझरिया,चेयरमैन सुरेश खटक, अमित लोहिया, पार्षद मुकेश
डालमिया,विजय देहडू, बिक्रम जांगड़ा,मास्टर बलदेव, उमेद मतानिया, लाल सिंह बड़वा, मुकेश डालमिया, रोहतास श्योराण, भागीरथ जांगड़ा, रमेश पोपली,पवन खोखर उप चेयरमैन,सुनील खोखर ,अशोक खोखर ,संदीप खेड़ा,संजय रहड़,सुनील थेपड, नवीन सिरतपुरिया,ज्ञानीराम शर्मा,मास्टर परविंदर,राजेंद्र खेड़ा सहित अनेक अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!