उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

UP: प्राइवेट डॉक्टर ने कुंवारी बेटी को बता दिया प्रेगनेंट, घरवाले सरकारी अस्पताल गए तो निकला छह KG का ट्यूमर

यूपी के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की टीम ने 17 वर्षीय किशोरी के पेट का ऑपरेशन कर साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला है। किशोरी कई दिन से परेशान थी। डॉक्टर के अनुसार, अब वह सुरक्षित है।
पेट फूलने की वजह से दिखाया डॉक्टर को
कांट के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का पेट काफी ज्यादा फूलने की वजह से डॉक्टर को दिखाया। यहां निजी डॉक्टरों को दिखाने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो बरेली के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती बता दिया। अविवाहित किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी पर परिवार वाले परेशान हो गए।सरकार डॉक्टर की जांच में हुई ट्यूमर की पुष्टि
हालत में सुधार नहीं होने पर मां अपनी बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंची। सर्जरी विभाग में सर्जन डॉ. मोहम्मद इमरान ने उसका परीक्षण किया। उसकी जरूरी जांचें कराने पर ट्यूमर की पुष्टि हुई।
पेट से निकाला छह किलो का ट्यूमर
शुक्रवार दोपहर में उसका ऑपरेशन किया गया। डॉ. इमरान ने बताया कि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. आशुतोष, डॉ. संकेत और डॉ. इमरान के सहयोग से डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में किशोरी के पेट से साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!