A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेजैसलमेरराजस्थान

शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण की हुई कार्यवाही ,

आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर द्वारा 15 फरवरी 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान 'शुद्ध आहार- मिलावट पर वार'अभियान

जैसलमेर, 29फरवरी 2024/आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर द्वारा 15 फरवरी 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान ‘शुद्ध आहार- मिलावट पर वार’अभियान के अंतर्गत आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर एवं जिला कलेक्टर जैसलमेर के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को जैसलमेर के भनियाना क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कार्यवाही की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,घी,मावा बर्फी,मावा पेड़ा,तेल और पान मसाला सहित 8 खाद्य पदार्थों का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत नमूनीकरण किया गया।खाद्य कारोबारियों को पाबंद किया गया कि भविष्य में शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थ ही आमजन को विक्रय की जावे l इस प्रकार राज्य सरकार के इस विशेष अभियान के तहत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा भी 5 खाद्य पदार्थों की जाँच की गई।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!