A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

दिल्ली में हुई भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग:लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ; युवा कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी

मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 3 टास्क दिए

नई दिल्ली
बीजेपी केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक गुरुवार को दिल्ली में होनी है। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। (फाइल फोटो).
दिल्ली में बुधवार (28 फरवरी) की शाम बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की नाम पर चर्चा की गई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे।

दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा की है। वहीं, यूपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के पार्टी नेताओं के साथ पहले ही मीटिंग हो चुकी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की पहली लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल हो सकते हैं। साथ ही लिस्ट में उन नेताओं के नाम भी शामिल हो सकते हैं जो 2019 लोकसभा चुनाव में हार चुके हैं। सूत्रों बैठक में युवा प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने का विचार किया है।

साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल था। उस दौरान अमित शाह पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट थे। उन्होंने गांधीनगर से चुनाव लड़ा था। पार्टी के लिए 370 सीटें और NDA लिए 400 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ बीजेपी चुनाव की तैयारी कर रही है।

दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी 25-30 प्रत्याशियों की लिस्ट
वहीं, दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए दिल्ली भाजपा ने 25-30 प्रत्याशियों की लिस्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बांसुरी स्वराज के नाम शामिल हैं। पार्टी हेडक्वार्टर पर आज हुई मीटिंग में लिस्ट सौंपी गई है। कयास हैं कि दिल्ली के मौजूदा सांसदों में से तीन से चार सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।

गुरुवार को होनी है भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक
वहीं, गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष नड्डा बुधवार (28 फरवरी) शाम को कोर ग्रुप कमेटी की बैठक करेंगे। इसमें अमित शाह, बीएल संतोष, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी ने GYAN का मंत्र दिया
भाजपा ने इसी महीने दिल्ली में दो दिवसीय (17-18 फरवरी) राष्ट्रीय अधिवेशन किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को GYAN- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस करने का मंत्र दिया था। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन चार वर्गों तक पहुंचने के प्रयासों के तहत मैदान में उतरेंगे और बड़े पैमाने पर प्रचार करेंगे।

भाजपा को 370 और NDA को 400 पार पहुंचाना है। हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का प्रचार करना है। मंडल प्रभारी हर एक पन्ना प्रमुख से 30 दिन में कम से कम एक बार मिलेंगे।
हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिले वोटों में कम से कम 370 वोट बढ़ाएं। फर्स्ट टाइम वोटर को पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं, बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
देश में 10 लाख 35 हजार बूथ हैं, यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। अगर हर बूथ पर 370 वोट जोड़े गए, तो एक लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख वोट और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर जोड़ने होंगे।

17-18 फरवरी तक भारत मंडपम में चला था बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराया था।
दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराया था।
दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था। इसमें पार्टी के 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए थे। सम्मेलन के दूसरे दिन 18 फरवरी को पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुए थे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन चौबीसों घंटे देश की सेवा के लिए कुछ ना कुछ करता ही रहता है।

उन्होंने आगे कहा था कि अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने के हैं। आज 18 फरवरी है। देश के नए युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं, वो 18वीं लोकसभा का चुनाव करेंगे। अगले 100 दिन हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग-हर समाज, हर एक तक पहुंचना है। सबका विश्वास हासिल करना है। सबका प्रयास होगा देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलें।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!