
जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल, सड़कों की स्थिति, विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने सभी बजट घोषणाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल, सीएमओ, जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आमजन के लंबित परीवादो की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि परिवादो का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, एवरेज डिस्पोजल टाइम में कमी लाएं। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि समाधान केवल औपचारिक न हो बल्कि संतुष्टिपूर्ण हो।
उन्होंने मानसून के मद्देनजर संबंधित विभाग को बिजली व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए अपनी मशीनरी को सक्रिय रखने, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद को पुख्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हरियालो राजस्थान की प्रगति पोर्टल पर अपडेट करने सहित सरकार की फ्लैगशिप व अन्य योजनाओं पर विभागवार चर्चा कर योजनाओं का लाभ नियामानुसार प्रत्येक पात्र को दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में मौजूद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने गत बैठक में दिए निर्देशों कि अनुपालना रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि संपर्क पोर्टल के परीवादों को प्राथमिकता से लेंवे, तुरंत निपटारा कर परिवादी को राहत पहुंचाएं। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।