हाथी से परेशान ग्रामीण

*जंगली हाथी ने कुचलकर एक को उतारा मौत के घाट,*
*मचा हड़कंप,पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर।*
[21/2, 9:47 am] वन्दे भारत न्यूज़: [21/2, 9:37 am] पतकार: अभी हाल में जंगली हाथी के उपद्रव से किसान काफी परेशान रहे है,देर रात खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे और कोहराम मचा रहे जंगली हाथी को ग्रामीण किसान अन्यत्र भगाते हुए
[21/2, 9:43 am] पतकार: ये घटना मानपुर से सटे ग्राम गोवर्दे के पुन्हाई तालाब की बताई जा रही है।जंगली हाथी के हमले में मानपुर के प्रतिष्ठित नागरिक अंबिका प्यासी के बड़े भाई अरुणोदय प्यासी उम्र 65 वर्ष की दर्दनाक मौत होना बताया जा रहा है।इस घटना में मृतक के मासूम नाती भी गम्भीर रूप से घायल है,जिन्हें मानपुर अस्पताल लाया गया है।बताया जाता है कि करींब हफ्ते भर से उक्त जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रहा है,यहाँ आसपास के क़ई गांव जिसमे दुलहरा,कछौन्हा,बांसा, घघोर सहित क़ई गांव में घुसकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहा था,जिसकी जानकारी भी वन अमले को दी गई थी,जिसके बाद वन अमला प्रॉपर मूवमेंट की निगरानी भी रखा हुआ था,बुधवार की सुबह वन क्षेत्र से जंगली हाथी नगर में प्रवेश किया है,जिसके बाद से ही खेतों में घुसकर कोहराम मचा रहा था,इसी दौरान जंगली हाथी 65 वर्षीय वृद्ध अरुणोदय पयासी पर हमला कर मौत की नींद सुला दिया है।इनके अलावा घटना स्थल पर मौजूद मृतक के नाती पर भी हमला किया है,जिसमे मासूम नाती का पैर गम्भीर रूप से चोटिल बताया जा रहा है,जिन्हें फिलहाल मानपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। खास रिपोर्ट दशरथ प्रसाद गौतम मध्य प्रदेश