लोकेशन – नैनपुर
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203
स्लग — नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 426 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
एंकर — नैनपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए मंडला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नैनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 426.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 20 नवंबर 2026 को नैनपुर पुलिस की दो टीमों द्वारा बालाघाट-सिवनी तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस टीम ने एक टोयोटा कार एवं बिना नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 426.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब सहित दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहला आरोपी निश्चल पिपरे निवासी नैनपुर, जिला मंडला तथा दूसरा आरोपी राजेश कुमार बर्वे निवासी एकता कॉलोनी, सिवनी, जिला सिवनी शामिल है।
जब्त मशरूका की कुल कीमत 23 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसमें 426.6 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत 4 लाख 51 हजार 500 रुपये, टोयोटा कार की कीमत 16 लाख रुपये तथा बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो वाहन की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में नैनपुर पुलिस टीम एवं मंडला से प्राप्त पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
नैनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वाइट – एस डी ओ पी मनीष राज थाना नैनपुर।
