A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घोषित

माधव सेन बने मनावर नगर मंडल अध्यक्ष

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देशानुसार एवं भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन उपरांत धार जिला ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष हिरालाल (शेरू) ब्रजवासी ने जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

मनावर नगर मंडल अध्यक्ष माधव सेन को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्नेहीजनों ने बधाई दी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी का आभार माना।

Show More
Back to top button