
जहानाबाद। श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन आवेदन, ऋण प्रक्रिया एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
🔹 सोलर वेंडरों को नगर निकाय एवं प्रखंडवार वर्कफोर्स टैग कर लंबित आवेदकों से व्यक्तिगत संपर्क करने का निर्देश।
🔹 300 यूनिट से अधिक मासिक विद्युत खपत वाले 3,686 उपभोक्ताओं से घर-घर संपर्क कर योजना से जोड़ने पर जोर।
🔹 जहानाबाद ईस्ट एवं वेस्ट सेक्शन को लक्ष्य आधारित आवेदन कराने का निर्देश।
🔹 शिक्षा विभाग के 426 आवेदक शिक्षकों के घरों में शत-प्रतिशत अधिष्ठापन सुनिश्चित करने को कहा गया।
🔹 सभी विभागों से 10-10 इच्छुक लाभुकों की सूची 24 अगस्त तक उपलब्ध कराने का निर्देश, ताकि बैंक एवं वेंडर से समन्वय कर प्राथमिकता से ऋण एवं अधिष्ठापन कराया जा सके।
🔹 ULA अंतर्गत अधिष्ठापन कार्य की प्रगति की समीक्षा कर कार्य में और तेजी लाने का निर्देश।

