A2Z सभी खबर सभी जिले की

बारातियों से भरी एक वाहन में अचानक भीषण आग

गाड़ी पर सवार बारातियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई

बारातियों से भरी एक वाहन में अचानक भीषण आग

गाड़ी पर सवार बारातियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई

Related Articles

जहानाबाद। जिले में बारातियों से भरी एक टाटा सूमो विक्टा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गयी। इस हादसे के बाद गाड़ी पर सवार बारातियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना काको थाना क्षेत्र के कड़डुआ पुल के समीप की है। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जल उठी। इस हादसे के कारण जहानाबाद-नालंदा मुख्य सड़क मार्ग एनएच-33 पर थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। जिससे आने जाने वाले राहगीरों के बीच दहशत फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही काको थाने पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी और यातायात शुरू कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!