A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारन
Trending

खरीफ 2026 को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, उर्वरक कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी शुरू

सारण जिले में संयुक्त जांच अभियान, भंडारण में अनियमितता मिलने पर विक्रेता से स्पष्टीकरण तलब

छपरा बिहार से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट 

छपरा, 21 अप्रैल 2026: आगामी खरीफ मौसम 2026 को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों के संरक्षण, उचित उपयोग तथा कालाबाजारी पर रोकथाम के लिए सारण जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकमा द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की जांच की गई।

जांच के दौरान एकमा प्रखंड अंतर्गत मैसर्स रजनीश फर्टिलाइजर, एकमा के पीओएस मशीन में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया गया। हालांकि, भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्टॉक का पूर्ण सत्यापन संभव नहीं हो सका। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम नियमित रूप से छापेमारी एवं निगरानी का कार्य कर रही है।

Related Articles

किसानों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी उर्वरकों की जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलती है, तो वे तत्काल जिला हेल्प डेस्क नंबर 06152-248042 या संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने दोहराया है कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!