A2Z सभी खबर सभी जिले की

शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही और अनियमित उपस्थिति के आरोप में 11 शिक्षकों को निलं

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने भी जिले के शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही और अनियमित उपस्थिति के आरोप में 11 शिक्षकों को निलंबित

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने भी जिले के शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जहानाबाद। जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही और अनियमित उपस्थिति के आरोप में 11 शिक्षकों को निलंबित किया गया है तथा कुछ मामलों में बर्खास्तगी की अनुशंसा भी भेजी गई है। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत पिछले 7 महीनों में अब तक कुल 11 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। साथ ही गंभीर मामलों में कुछ शिक्षकों की सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) के लिए विभाग को पत्र भी भेजा गया है।

Related Articles

विभागीय अभिलेख के अनुसार मखदुमपुर, घोसी, काको, रतनी-फरीदपुर, हुलासगंज एवं जहानाबाद प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इस कठोर कदम के बाद जिले के शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इन शिक्षकों पर नियमित अनुपस्थिति, शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही तथा विभागीय निर्देशों की अनदेखी जैसे आरोप पाए गए हैं। कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों में संजय कुमार द्विवेदी (प्राथमिक विद्यालय कुतबनचक), हेमंत कुमार निराला (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरगियाचक), अश्विनी कुमार मिश्रा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलकई), बजरंगी कुमार रजक (प्राथमिक विद्यालय सोहरैया), संजय कुमार (उर्दू मध्य विद्यालय, जहानाबाद), संजीव कुमार (प्राथमिक विद्यालय बड़की बभनपूरा), उर्मिला कुमारी (नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकहसन), राजू कुमार व मुकेश कुमार (देहुनी), रंजन कुमार एवं संगीता कुमारी (मध्य विद्यालय नरमा) शामिल हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मची हुई है, वहीं अन्य शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी गई है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने भी जिले के शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान कोई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है या शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!