A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :फार्मर रजिस्ट्री द्वारा किसान बेच पाएंगे उपज, 550किसानों ने कराया पंजीकरण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । अब किसानों को गेहूं बेचने में फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) लाना होगा। तभी वह अपनी उपज क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे। वहीं प्रशासन पर वारदाने की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। गुरुवार को विपणन शाखा के दो केंद्रों में 10 गांठ बोरी उपलब्ध कराए गए हैं। बारदाना उपलब्ध हो जाने पर गुरुवार को केंद्रों में खरीद का दौर चलता रहा।

शासन ने गेहूं बेचने के लिए किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर दिया है। विपणन शाखा के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रथम केंद्र में 300 किसानों तथा द्वितीय केंद्र में 250 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गुरुवार तक पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रथम केंद्र में 392 क्विंटल तथा द्वितीय केंद्र में 578 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि बारदाने की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो रही है। गुरुवार को दोनों केंद्रों के लिए 10 गांठ बोरे प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा पूर्ति विभाग राशन विक्रेताओं से जूट के बोरे लाकर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को 600 बोरियां उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button