
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक दरोगा को शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचना महंगा पड़ गया। महिला के परिजनों ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया और करीब दो से तीन घंटे तक जमकर पिटाई कर दी, जिससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दरोगा अतुल सिंह अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान महिला के ससुर और देवर ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।
घटना के बाद घायल दरोगा की हालत खराब बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर महिला थाने पहुंचकर पुलिस के सामने बयान दे रही है कि दरोगा को उसके परिजनों ने बुरी तरह पीटा है और अब वह दरोगा के साथ ही जाना चाहती है।
इस पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
स्थान – गौर थाना क्षेत्र, जनपद बस्ती।