A2Z सभी खबर सभी जिले की

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की 4 छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 में पाई सफलता

11   मार्च, 2026

डिण्डौरी   माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा डिंडौरी की 4 छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में अध्ययनरत गणित संकाय की चार छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सिलोचना (ग्राम पायली, मेंहदवानी) ने 59 प्रतिशत, गंगोत्री तेकाम (ग्राम सूरजपुरा, शहपुरा) ने 57 प्रतिशत, सुप्रिया मरावी (ग्राम माधोपुर, रहंगी) ने 45 प्रतिशत तथा आरती मरावी (ग्राम चांदकिकरिया, समनापुर) ने 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की बेटियों की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्राओं की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

Related Articles

वहीं विद्यालय की प्राचार्य राम विशाल मिथलेश एवं समस्त स्टॉफ ने भी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि ये छात्राएं आगे भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!