A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नाले में मिला अधेड का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सडक किनारे नाले में पुलिया के नीचे अधेड का शव मिलने से हडकंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से निकाला जिसकी पहचान कम्हरिया निवासी दिलदार के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में सडक किनारे बनी पुलिया के नीचे नाले में एक शव पडा देखा गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से निकाला गया जिसकी पहचान कम्हरिया निवासी दिलदार (48)पुत्र वली मोहम्मद उर्फ़ उल्ली के रूप में हुई। मृतक दो तीन दिन से घर से लापता था और शव भी दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं ग्रामीणों की माने तो नाले में पानी चल रहा था जिसे दो तीन से पम्पिंग सेट से निकाला गया है तब जाकर शव दिखाई दिया है।

Related Articles

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक शराब पीने का आदि था और भूमिहीन खेतिहर मजदूर था जबकि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। गांव में हुई इस घटना से शोक का माहौल है। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!