A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशपंजाब

व्यापार मंडल मामून द्वारा लगाया गया फ्री मेडिकल चैकअप कैंप

व्यापार मंडल मामून द्वारा लगाया गया फ्री मेडिकल चैकअप कैंप

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — पठानकोट से सटे मामून में व्यापार मंडल द्वारा त्वचा रोग संबंधी फ्री मेडिकल चैकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में जिला पठानकोट के मशहूर स्किन और वी डी विशेषज्ञ डॉ अनुप्रीत कौर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए 62 मरीजों का निःशुल्क चैकअप किया और साथ ही उनके द्वारा कैंप में मौजूद मरीजों को फ्री में दवाईयां भी दी गई। कैंप का आयोजन व्यापार मंडल चेयरमैन दलबीर सिंह , अध्यक्ष संजीव महाजन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश धीमान और हरी सिंह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर ग्रंथी जसवंत सिंह, महासचिव केशव अग्रवाल, पीआरओ मंजीत गिल, वाईस चेयरमैन मिंटू पहलवान, डॉ अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुमित महाजन, लाड़ी शर्मा, जोगिंदर महाजन, प्रिज्म , मुल्कराज आदि शामिल हुए और उनके द्वारा डॉ अनुप्रीत कौर को सम्मानित किया गया और साथ ही कैंप में शामिल होने के लिए उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर डॉ अनुप्रीत कौर ने कहा कि मरीजों की निःशुल्क सेवा से जो सुख मिलता है, उसका वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है। उन्होंने आगे बताया कि उनके द्वारा स्कीन केयर संबंधी समय-समय पर मरीजों के लिए निशुल्क चैकअप कैंप लगाए जाते हैं और सर्व तक अपनी सेवाएं पहुंचाना उनके जीवन का लक्ष्य है। बता दें कि डॉ अनुप्रीत कौर डलहौजी रोड़ पठानकोट स्थित अन्नु स्कीन केयर एंड नेल क्लीनिक चला रही हैं और हर वीरवार को उनके यहां ओपीडी फ्री होती है। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को हर समय संभव छूट की व्यवस्था उपलब्ध करवाने का प्रयास भी डा अनुप्रीत की और से किया जाता है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!