

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जनपद के मौदहा कस्बे निवासी शमीम उद्दीन पुत्र फय्याज उद्दीन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर नामजद आरोपी सैफुल हयात पुत्र हयात खान निवासी कस्बे के मोहल्ला उपरौस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने की अपील की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, थाना मौदहा जनपद हमीरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 437/2025, धारा 318(4) व 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसमें एक नामजद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदक का आरोप है कि पिछले 15–20 वर्षों के दौरान बेरोजगार युवकों को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गुमराह कर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
शमीम उद्दीन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि:
नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्ति को तत्काल सीज किया जाए।
युवाओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासनिक कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई