
पूर्व विधायक ने समस्याओं के समाधान हेतु किया जनसुनवाई
संवाददाता: बृजनंदन द्विवेदी/अखंड भारत न्यूज़
कौशाम्बी। पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने देव फिलिंग स्टेशन बलिहावा स्थित कार्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई किया इस दौरान 18 शिकायती प्राप्त हुई जिसमें पांच शिकायती पत्रों का तत्काल श्री गुप्ता ने निस्तारण किया शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारण होने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया समस्याओं में मुख्य रूप से बजहा निवासी राम भवन यादव ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बिजली का कनेक्शन होते हुए भी जेई पैगंबरपुर वा लाइनमैन की लापरवाही के कारण आज तक विद्युत लाइन नहीं जुड़ पाई, अलामचंद से लगभग आधा दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि हसनैन पर आरोप लगाया की हसनैन मंझनपुर कोर्ट में बाबू है इसका रौब दिखाकर लकड़ी माफियाओं से मिलकर हरे पेड़ कटवाते हैं व लोगों को परेशान करतें हैं।, ग्राम सभा राला प्रधान ने अपने ग्राम सभा से सम्बंधित समस्या को बताया समस्त श्री गुप्ता ने समस्यायों से संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रामनरेश सरोज समाजसेवी पंकज सिंह मंडल महामंत्री काजू अश्विनी धुरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।