A2Z सभी खबर सभी जिले की

पायलट प्रोजेक्ट- घुमंतू विमुक्त अर्द्घुमतु जातियों सर्वेक्षण धार जिले में। विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु जातियों का किया जा रहा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट- घुमंतू विमुक्त अर्द्घुमतु जातियों सर्वेक्षण धार जिले में।

 

विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु जातियों का किया जा रहा सर्वे

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु विभाग के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म प्र शासन)के द्वारा नालछा विकासखंड एवम पीथमपुर नगरपालिका क्षेत्र में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियां जो राज्य सरकार द्वारा 51 समुदाय मान्यता प्राप्त परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे का उद्देश्य इन समुदायों की वास्तविक स्थिति, सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं तथा शासन की योजनाओं से जुड़ाव की जानकारी एकत्र करना है।

सर्वे के दौरान क्षेत्र के ग्रामों व बस्तियों में पहुंचकर परिवार-स्तर पर जानकारी ली जा रही है, जिसमें परिवार की संख्या, शिक्षा एवं आजीविका की स्थिति, आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ, परिवार की शिक्षा आदि बिंदु शामिल हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड नालछा की नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा यह कार्य गंभीरता से किया जा रहा है, ताकि

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदायों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके ।जनपद पंचायत नालछा क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को इन जातियों के बारे में जानकारी हो तो वे जनपद कार्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नालछा के विकासखण्ड समन्वयक सचीन त्रिवेदी को दें। यह सर्वे नालछा साथ ही पीथमपुर क्षेत्र में सामाजिक समावेशन और कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्वेक्षणकर्ता सेक्टर बगड़ी क्षेत्र में लखन झाला नालछा सेक्टर में गोपाल कटारे दिगठान सेक्टर में बलराम कटारे सगड़ी एवं पीथमपुर सेक्टर में शुभम चौधरी बलराम डिंडोर शुभम जायसवाल राजू पंडित सागौर से भी संपर्क कर जानकारी साझा कर इस पुनीत कार्य मे आमजन भी अपनी सहभागिता देने का आग्रह है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!