A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गांव में दबंगों का कहर, दिव्यांग बेटी की शादी से पहले घर पर पथराव, 9 घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)।बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम कुनेहटा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने शादी के घर में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दबंगों ने छत से पथराव कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम कुनेहटा निवासी पान कुमारी पत्नी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसकी दिव्यांग बेटी की शादी होनी है। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी कल्लू पुत्र भागीरथ, उसके बेटे मुकेश, राकेश व शारदा ने उनके घर पर छत से पथराव शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

Related Articles

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के मकान आसपास हैं और जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि नाली में पटिया रखने को लेकर विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद यह घटना हुई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी बिंवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!