A2Z सभी खबर सभी जिले की

साप्ताहिक प्राकृतिक हाट बाजार में दिखा जैविक उत्पादों का उत्साह

अधिकारियों ने की खरीदी, जनता से रसायन मुक्त सब्जियों के उपयोग की अपील

साप्ताहिक प्राकृतिक हाट बाजार में दिखा जैविक उत्पादों का उत्साह, अधिकारियों ने की खरीदी, जनता से रसायन मुक्त सब्जियों के उपयोग की अपील

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना। जिले में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले साप्ताहिक #प्राकृतिक_हाट_बाजार में इस सप्ताह विशेष हलचल देखने को मिली। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार में पहुंचकर किसानों द्वारा लाए गए जैविक व रसायन मुक्त उत्पादों की खरीदी की और आमजन को जैविक खेती को अपनाने व जैविक उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

Related Articles


इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री परीक्षा पाठक एवं जनपद पंचायत सीईओ ने बाजार में उपस्थित किसानों और नागरिकों से संवाद किया। अधिकारियों ने बताया कि जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे रसायन मुक्त सब्जियों, अनाज एवं अन्य जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मिल सके और जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिले।
प्रशासन द्वारा किए गए इस प्रयास से प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों का उत्साह बढ़ा है और जैविक उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि भी लगातार बढ़ती जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button