A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बूंदाबादी और बदली से बढी ठण्ड,दलहनी और तिलहनी फसलों पर पड़ सकता है विपरीत असर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा है। इससे किसान परेशान रहा।

बीती रात कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा। सर्द हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। आसमान में घट रहे घटनाक्रम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है किसानों को आशंका सता रही है कि अगर बारिश होती है तो दलहनी एवं तिलहनी फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है क्योंकि अब होने वाली बारिश से इन फसलों को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि दलहनी एवं तिलहनी फसले फल फूल कर पकने की ओर बढ़ने लगी है ऐसे में इन्हें पानी की नहीं बल्कि धूप और पछुवा हवा की जरूरत है पिछले एक सप्ताह से पुरवाई की बयार बहने से फसलों में माहू सूड़ी का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे किसान परेशान है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!