मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागअधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भाग
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क पर बनाए गए अवरोध से आवागमन प्रभावित, नागरिकों ने की जांच की मांग,पंढरी वार्ड-गुजरी मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला चर्चा में, नगर पालिका की भूमिका पर उठे सवाल

सड़क पर बनाए गए अवरोध से आवागमन प्रभावित, नागरिकों ने की जांच की मांग,पंढरी वार्ड-गुजरी मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला चर्चा में, नगर पालिका की भूमिका पर उठे सवाल
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सड़क पर बनाए गए अवरोध से आवागमन प्रभावित, नागरिकों ने की जांच की मांग,पंढरी वार्ड-गुजरी मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला चर्चा में, नगर पालिका की भूमिका पर उठे सवाल
पांढुर्णा। शहर के पंढरी वार्ड एवं गुजरी क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त किए जाने और अवरोध निर्मित होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि सड़क पर बनाए गए अवरोधों के कारण क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सड़क पर ब्रेकरनुमा संरचनाएं बनाई गई हैं, जिससे मार्ग संकरा और असुविधाजनक हो गया है। नागरिकों का आरोप है कि यह कार्य बिना पर्याप्त सार्वजनिक सूचना या अनुमति के किया गया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग में किसी भी प्रकार के परिवर्तन या अवरोध से पहले संबंधित विभाग की अनुमति आवश्यक होती है। ऐसे में लोगों ने नगर पालिका से स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या उक्त कार्य के लिए कोई वैधानिक अनुमति प्रदान की गई थी।
मामले को लेकर नगर में विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उठ रहे प्रमुख सवाल
सड़क पर किए गए निर्माण अथवा बदलाव की अनुमति किस आधार पर दी गई?
क्या संबंधित कार्य के लिए नगर पालिका से स्वीकृति प्राप्त की गई थी?
यदि कार्य नियमों के विपरीत है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी?
आमजन की सुविधा को प्रभावित करने वाले इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाएगा?
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका से शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करने तथा आवागमन की समस्या का समाधान करने की मांग की है।