

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। नेशनल हाईवे 34में मंकरांव के निकट अज्ञात वाहन ने आटो में टक्कर मार दी जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से एक को हालत सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे 34पर मंकरांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने आटो में टक्कर मार दी जिसमें बिंवार थाना क्षेत्र के छानी निवासी शिवदत्त (32)पुत्र रामगोपाल,सुमेरपुर के बाकी निवासी बबलू (32)पुत्र केदारनाथ और कस्बे के अरतरा तिराहा निवासी यशोदा (30)पत्नी उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से शिवदत्त को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायलों को गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं।
