बानसूर विधानसभा में कांग्रेस ने एस आई आर प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म न. 7 अवैध रूप से एसडीएम कार्यालय में जमा करने और कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गलत प्रक्रिया से काटने के विरोध में बानसूर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और प्रशासन की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
धरना प्रदर्शन में भीमसिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजेंद्र रैगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर, एडवोकेट सुरेश मीणा, एडवोकेट रणवीर यादव, एडवोकेट शिव रावत, रणवीर यादव, माडाराम कृषि मंडी चेयरमैन, धर्मवीर रावत पूर्व सरपंच, मामचंद रावत नेताजी, रामोतार मीणा जिला पार्षद, महेश रावत सरपंच, भोमाराम सरपंच, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सैनी, महेंद्र ढाकला, यादराम रावत, सुबेसिंह अवाना, नरेश गोलिया, देशराज गिराठी, रणवीर डोई, हवासिंह, रजनीश पुरोहित, गोवर्धन सैनी, महेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी, बबलू सैनी, अभिषेक मीणा, राहुल सुठवाल, लोकेश, चीनू टेलर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

