

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर।पांच दिन चले सनातन सम्मेलन के बाद निकाली गई भब्य शोभायात्रा के साथ सनातन सम्मेलन सम्पन्न हो गया। शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया था।

मौदहा में पांच दिन अखाड़ा उदासीन निर्वाण भ्रमणशील मंडल के संतो का पांच दिवसीय संत समागम के पश्चात अंतिम दिन संतो ने नगर भ्रमण कर धर्मार्थ का संदेश दिया।
मौदहा के विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज में अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण भ्रमणशील मंडल के आधा सैकड़ा संतो का पांच दिवसीय समागम हुआ था जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत मौदहा में आए है, इन संतो ने पांच दिन मौदहा में धर्मार्थ और अपनी संस्कृति की रक्षा का संदेश देने और उसे बढ़ाने का प्रयास के बाद अंतिम दिन अपने अखाड़ा के अधीन मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर में नगर भ्रमण के बाद पूजा अर्चना की। इस मौके पर अखाड़ा के संतो के साथ शिब्बू महाराज, बृजेंद्र गौतम, शैलेश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।वहीं उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।