
मांडू थाने में शांति समिति की बैठकः आगामी त्योहारों को लेकर
एसडीओपी-तहसीलदार ने दिए निर्देश
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/पर्यटन नगरी मांडू में मंगलवार को आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहाज महल रोड स्थित थाना परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह, नालछा तहसीलदार विशाखा चौहान और थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत ने की। इसमें संक्रांति , बसंत पंचमी, हिंदू महासम्मेलन जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई।
मांडू पुलिस द्वारा आयोजित इस बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सभी धर्मावलंबियों, अखाड़ा व झांकी आयोजकों से पर्व-त्योहारों को परंपरागत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर सर्व समाज के लोग भी मौजूद रहे।एसडीओपी मोनिका सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया साथ ही घर किराए से अगर दिया हो तो किराए दार से आईडी पुरुप लेकर थाने में जमा करवाने की बात कही वही मांडू में बन रही हॉटल में बाहर के आए मजदूर की आईडी पुरुप थाने पर जमा करवाने की बात कही गई साथ ही मंदिर मजीद पर जो लाउडस्पीकर लगे है उन्हें सरकार के आदेश अनुसान उतारने की बात कही गई ।
थाना प्रभारी रावत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आयोजन समय पर प्रारंभ और समाप्त किए जाएं तथा किसी को भी असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने शासन के निर्देशों का पालन अनिवार्य बताया।
बैठक में डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग अनुमति लेकर और निर्धारित सीमा में ही करने पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक या उत्तेजक पोस्ट से बचने की भी सलाह दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा।बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। कई लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप लीलर ,युवा पत्रकार राहुल सेन मांडव,पार्षद मानसिंह , नपा राजस्व अधिकारी सादिक खान,पार्षद चलिया ,पार्षद अंतर सिंह ,मुस्लिम समाज के सदर हबीब खान , यूथ कांग्रेस नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष करण गौरी गावर,सउनि दिनेश वर्मा सउनि भेरूसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मावी, आरक्षक जितेन्द्र कन्नौज, नगर व आसपास के क्षेत्र लोग उपस्थित रहे।