A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:किसान खाद के लिए परेशान, समितियों से यूरिया गायब

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर सुमेरपुर। मौसम साफ होते ही किसानों को यूरिया की दरकार है लेकिन यह समितियों से गायब है। सहकारी समितियों में यूरिया कब उपलब्ध होगी इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ब्लॉक के किसानों को सहकारी समिति सुमेरपुर, इंगोहटा, छानी, पौथिया, हेलापुर, पंचखुरा बुजुर्ग, मुंडेरा के अलावा क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में रासायनिक खादें प्राप्त होती है। पिछले एक सप्ताह से किसी भी सहकारी समिति में यूरिया नहीं है। बाजार में यूरिया 380 रुपए से लेकर 400 रुपए प्रति बैग बिक रही है जबकि इसका निर्धारित दाम 267.50 प्रति बैग है।

Related Articles

क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र के प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि डिमांड लगी है। जल्द ही यूरिया वितरण के लिए उपलब्ध होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!