
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी बानसूर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में राहुल आर्य को नियुक्त किया गया है, जबकि कृष्ण यादव महासचिव (संगठन) होंगे।

अभिषेक मीणा, चिराग शर्मा, विक्रम सैनी, शीशराम और लोकेश आर्य को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बलबीर रैगर, हवा सिंह, लोकेश वाल्मीकि, सुनील सैनी और शुभराम महासचिव होंगे। सचिव के रूप में श्रीमती मुनेश देवी, सुमेर नाहरवाल, विजेंद्र गौरिया, सतेंद्र यादव, बबलू सैनी, सुनील शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, ललित खटीक, अनिल कुमार और गोपीचंद वाल्मीकि को नियुक्त किया गया है।
पार्टी के क्षेत्रीय वर्तमान सांसद/प्रत्याशी, विधायक/प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर में निवासरत वर्तमान और पूर्व एआईसीसी, पीसीसी सदस्य और पदाधिकारीगण विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। इसके अलावा, नगर में निवासरत पूर्व ब्लॉक/नगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, नगरपालिका अध्यक्ष/प्रत्याशी, पार्टी पार्षदगण, अग्रिम संगठन और प्रकोष्ठ/विभाग के नगर अध्यक्षगण स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
