
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने जिले में शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर-राजकीय विद्यालयों में 7 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ के अनुरोध और मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है।
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में अवकाश के दौरान परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल इस आदेश का पालन करें। निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।