A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिलाओं ने भी बाइक रैली निकाली और हिंदू सम्मेलन को लेकर जागरूक किया गया

रवि शिमले रिपोर्टर

रवि शिमले रिपोर्टर

अंजड:- आगामी 11 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर शनिवार को महिलाओ की भव्य वाहन रैली स्थानीय गायत्री मन्दिर से शाम 5 बजे निकाली गई। जो अस्पताल चौक, मारू मोहल्ला, हनुमान मोहल्ला, श्रीकृष्ण चौक, बसस्टैंड, कृषि उपज मंडी, जयहिंद नगर से वापस बसस्टैंड होते हुए सराफा बाजार, धानमंडी चौक से गायत्री पहुँची जहां माँ नर्मदा आयोजन समिति के पदाधिकारियो द्वारा आगामी 11 जनवरी को होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। वाहन रैली का नगर भर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वाहन रैली में सभी मातृशक्ति अपने सर पर साफा पहनकर कर वाहनों में भगवा ध्वज लगाकर भारत माता की जय, वन्देमातरम, जय शिवाजी-जय भवानी व जय श्रीराम का जयघोष करते हुए निकली जिससे पूरा नगर राष्ट्रमय हो गया। उल्लेखनीय है कि आगामी 11 जनवरी, रविवार को माँ नर्मदा आयोजन समिति द्वारा नगर की प्रमुख चारो बस्तियों में एक ही समय पर सुबह 09 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे संत महात्माओं का आशीर्वचन के साथ कई आयोजन किये जायेंगे। इसी के निमित्त चारो बस्तियों में प्रतिदिन कई प्रकार के धार्मिक आयोजन सम्पन्न करवाये जा रहे है।वाहन रैली में सैकड़ो की संख्या में युवतियां व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!