

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के त्रिवेणी मैदान में महिला सशक्तिकरण की स्तंभ माता सावित्री फुले की 196 जयंती बसपा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हुए उनके बताये हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
बसपा जिला अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का स्तंभ बताया। इस मौके पर पूर्व मंडल प्रभारी जयप्रकाश, राकेश श्रीवास, बिहारी लाल वर्मा, नाथूराम, डॉक्टर जितेंद्र सागर, सीताराम, सुमित वर्मा, हबीब अहमद, उमेश वर्मा, गोपाल वर्मा, सम्राट सागर, संतोष, रामलाल वर्मा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।