A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मौसम के मद्देनजर मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही थी जबर्दस्त तैयारी

‎मौसम के मद्देनजर सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

‎मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ले किया गया जबरदस्त तैयारी

संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रवार को जिले में प्रस्तावित यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब मौसम को देखते हुए सीएम का कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा रतनी-फरीदपुर प्रखंड के सोहरैया पंचायत में पिछले कई दिनों से डीएम के नेतृत्व में तैयारी की जा रही थी। इसके अलावा जिला मुख्यालय में भी सीएम के आगमन को ले जबरदस्त तैयारियां की जा रही थी। समाहरणालय परिसर के अलावा पुरानी प्रखंड परिसर स्थित जीविका के ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचने के लिए सड़कों को चकाचक कर दिया गया था। जबकि गुरुवार की दोपहर तक तैयारियों को लगातार बल दिया जा रहा था कि इसी बीच खबर आई कि सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया है

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!